Featured

रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने सांसद पहुंचे पूरी, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत/, भगवान जगन्नाथ की धरती पूरी में सांसद का हुआ भव्य स्वागत

रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में भाग लेने सांसद पहुंचे पूरी, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत/,

भगवान जगन्नाथ की धरती पूरी में सांसद का हुआ भव्य स्वागत/

दरभंगा सांसद पहुंचे उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी, रेलवे अध्ययन दल की बैठक में लेंगे भाग/
——————
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के सचेतक तथा रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रेलवे अध्ययन दल की बैठकों में भाग लेने के लिए उड़ीसा के जगन्नाथपुरी पहुंचे जहां रेलवे अधिकारियों तथा स्थानीय प्रवासी मैथिलजनों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सांसद डा ठाकुर के निजी सचिव मनीष ठाकुर ने बताया कि सांसद डा ठाकुर एक जनवरी से आठ जनवरी तक उड़ीसा सहित दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में रेलवे अध्ययन दल के साथ बैठक में भाग लेंगे तथा निरीक्षण करेंगे।
सांसद के सचिव ने बताया कि डा ठाकुर पूरी में लगातार तीन दिनों तक इरकॉन के मुख्य प्रबंधक तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ रेलवे के माध्यम से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को विकसित किए जाने तथा उसे बहुआयामी बनाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे साथ ही आईआरसीटीसी के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ पर्यटन के क्षेत्र में रेलवे को सुलभ तथा लोकप्रिय बनाने के विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
सांसद के सचिव ने बताया कि इन अध्ययनों में रेलवे के माध्यम से मिथिला क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा धार्मिक स्थलों को जोड़कर पर्यटन क्षेत्र को विकसित किए जाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
सांसद के सचिव ने बताया कि सांसद डा ठाकुर मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद डा ठाकुर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *