Thursday, June 25, 2026
Homeदरभंगाभारत गौरव ट्रेन से उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों का करें दर्शन।

भारत गौरव ट्रेन से उत्तर भारत के तीर्थ स्थलों का करें दर्शन।

- Advertisement -

दरभंगा। भारतीय रेलवे की शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड की पूर्व क्षेत्र/कोलकाता से पहली बार देखो अपना देश के तहत “भारत गौरव ट्रेन

- Advertisement -

की शुरूआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रही है। यह पर्यटक ट्रेन दिनांक 18.05.2024 को न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा

- Advertisement -

टाउन, रामपुरहाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, किउल एवं पटना स्टेशन पर तीर्थ यात्रियो को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और तीर्थ स्थलों जैसे की माता वैष्णो

- Advertisement -

देवी, हरिद्वार ऋषिकेश, मथुरा, वृन्दावन, अयोध्या का दर्शन कराते हुए, दिनांक 26.05.2024 को वापस होगी.उक्त बातें राजेन्द्र बोरबन, संयुक्त महाप्रबंधक /

पर्यटन विभाग/पूर्वी क्षेत्र कोलकाता, संजीव कुमार मुख्य पर्यवेक्षक/पर्यटन विभाग आईआरसीटीसी/पटना, प्रमोद कुमार एरिया आॅफिसर/समस्तीपुर ने संयुक्त रूप से

मीडिया से बात करते हुए दरभंगा में कही। उन्होंने कहा कि यात्रा शुल्क- इकोनॉमी क्लास के लिए 17900/- रुपए प्रति व्यक्ति कम्फर्ट क्लास के लिए 29500/-रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित की है। इस में स्लीपर क्लास में

यात्रा, गैर वातानुकुलित होटल में रात्री विश्राम, शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन) सुबह-शाम चाय, घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था समावेश होगी। उन्होंने कहा कि कोच में सुरक्षागार्ड,

सफाईकर्मी और दूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों के लिए यात्रा बीमा कवरेज भी रहेगा। उन्होंने यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए यात्रियों से दूरभाष

संख्या 8595904074/7980025755 से या एमसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की विशेष जानकारी प्राप्त करने की बात कही।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular