152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा जिला का 152वाँ स्थापना दिवस दरभंगा जिला के 152वा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज दरभंगा समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के कर-कमलों द्वारा 152 कैंडल जलाकर तथा केक काटकर स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के द्वारा केक काटा गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली का निर्माण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई,जिससे परिसर में उत्सव वातावरण बना ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने दरभंगा जिला के 152वा स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए*। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध रहा है और जिला प्रशासन निरंतर जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला की स्थापना 01 जनवरी 1875 ईस्वी को हुई थी और तब से यह जिला , आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक रूप से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) श्री राजेश कुमार,अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच श्री राकेश कुमार,अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर,अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार आदि अधिकारी के साथ काफी संख्या में कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।
152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा जिला का 152वाँ स्थापना दिवस


