‘मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर बनाए जा रहे कानून’:सहरसा में अंजुम हुसैन बोले-महंगाई से जनता परेशान।
सहरसा में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इमारत ए सरिया फुलवारीशरीफ पटना के आह्वान पर वक्फ एक्ट 2025 के विरोध में प्रदर्शन हुआ। पटेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शन में दो हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर और सीपीआई के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश नारायण शामिल थे। जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव मो अंजुम हुसैन ने भी एनडीए सरकार के इस कानून का विरोध किया।
मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर बनाए जा रहे कानून
मो अंजुम हुसैन ने कहा कि देश में महंगाई से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद सरकार यह कानून ला रही है।
इमारत ए सरिया के जनरल सेक्रेटरी मो. मुफ्ती मोहमद सईद रहमान काश्मी ने इस कानून को संविधान विरोधी बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती, तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। यह प्रदर्शन वक्फ एक्ट 2025 के खिलाफ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते विरोध को और मजबूती दे रहा है।
