Featured

बेगूसराय में DIG ने की साइबर क्राइम की समीक्षा:मामले को तुरंत सुलझाने का आदेश।

बेगूसराय में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर डीआईजी आशीष भारती ने बैठक की। क्षेत्र कार्यालय में बेगूसराय और खगड़िया के साइबर अपराध के कांडों की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिसमें बेगूसराय के साइबर डीएसपी इमरान अहमद और खगड़िया के प्रभारी साइबर डीएसपी त्रिलोकनाथ मिश्रा व दोनों जिला के साइबर थाना के अनुसंधानकर्ता शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान डीआईजी ने दोनों जिला के थानाअध्यक्षों व अनुसंधानकर्ताओं से साइबर अपराध के कांडों में अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली गई। डीआईजी ने कहा कि बेगूसराय साइबर थाना में साइबर अपराध के कांडों में गिरफ्तारी, कांड निष्पादन और पीड़ितों को ठगी की गई राशि को वापस लौटाने में वृद्धि हुई है।

अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने का आदेश

डीआईजी ने साइबर अपराध के मामलों में पुलिस कार्रवाई को और बेहतर बनाने के लिए दोनों जिला के साइबर थाना के थानाध्यक्षों व अनुसंधानकर्ताओं को अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। साथ ही कांड का तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीआईजी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए है।
सूचना मिलने पर तुरंत कांड दर्ज करने, ठगी की राशि को होल्ड करने, राशि को पीड़ित को वापस कराने और NCRP पोर्टल से मिली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।

डीआईजी ने लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं से अनुशासनिक कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की है। सुधार करने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दोनों जिलों के एसपी को अनुसंधानकर्ताओं की परेशानियों को दूर करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही दोनों एसपी को साइबर अपराध के कांडों में लगातार समीक्षा कर लंबित कार्रवाई पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *