समस्तीपुर : दीपावली के मद्देनजर अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बर्न केस के लिए बेड सुरक्षित
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज ने बताया कि दीपावली के दिन पटाखों की वजह से जलने की घटनाओं को देखते हुए यह तैयारी की है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा का भंडारण भी कर लिया गया है. अगर उस दिन बर्न केस सामने आता है, तो उसके लिए पर्याप्त मात्रा में बेड्स की व्यवस्था की गई है.
नागमणि राज ने बताया कि बर्न केस के लिए सिल्वर सल्फा डायजिन, टीटी, बैंडेज पट्टी बेटाडिन लोशन, पेनकिलर आदि दवाओं को पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर लिया गया है. दीपावली के दिन से लेकर अगले तीन दिनों तक लगातार इमरजेंसी डॉक्टरों की तैनाती होगी और इसके अलावा तीन डॉक्टरों की अलग-अलग टीम भी मौजूद रहेगी. त्यौहार के वक्त सामान्य बर्न केस से लेकर गंभीर मरीजों के ट्रीटमेंट की पूरी व्यवस्था कर ली गई है.
उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हम दीपावली पर सतर्क हैं. कई टीमें हैं, जिसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर हैं और एंबुलेंस भी उपलब्ध है.
