Featured

समस्तीपुर में अवैध पार्किंग से जाम की परेशानी:भाकपा माले ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की दी चेतावनी।

समस्तीपुर शहर में अवैध पार्किंग के कारण सड़कों पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर भाकपा माले ने पुलिस-प्रशासन से तत्काल अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। विशेष रूप से मोहनपुर रोड पर स्थित मॉल और दुकानों के पास यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है।

सड़क पर पार्क की जाती है गाड़ी

भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को अवैध पार्किंग स्थलों का जायजा लेने के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर, खासकर मोहनपुर रोड पर मौजूद मॉल, मार्ट और छोटे-बड़े दुकानदारों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गाड़ी सड़क पर ही पार्क किए जाते हैं।

सिंह ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस केवल फुटपाथी दुकानदारों और झुग्गी-झोपड़ी वालों को जाम का जिम्मेदार मानकर उन्हें उजाड़ने में लगी है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया।

अवैध पार्किंग खत्म करने की मांग की गई है।

भाकपा माले ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध पार्किंग समाप्त नहीं की जाती है और उजाड़े गए लोगों को पुनर्वास नहीं मिलता है, तो पार्टी अन्य संगठनों के साथ मिलकर निर्णायक संघर्ष शुरू करने को बाध्य होगी।

लेकिन पुलिस-प्रशासन इसका स्थायी समाधान करने के बजाय कान में तेल डालकर सोई हुई है। उन्होंने मांग किया है कि सरकारी और निजी स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही सड़क पर वाहनों का अवैध पार्किंग पर पूर्णरूपेण रोक लगाई जा,ये अन्यथा भाकपा माले अन्य संगठनों को साथ लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी।

इस संबंध में यातायात थाना अध्यक्ष सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या बनी रहती है ।इसे जल्द से जल्द निदान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या उत्पन्न ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *