Featured

दरभंगा : VHP और बजरंग दल के लोग दरभंगा में महिलाओं को बांट रहे तलवार, कहा- हर घर में जरूरी

दरभंगा :विश्व हिन्दू दल परिषद बजरंग दल के लोगों ने दुर्गा वाहिनी से जुड़ी दर्जनों महिलाओं के बीच शस्त्र के रूप में तलवार बांटे। इस दौरान विहिप और बजरंग दाल के कई कार्यकर्ताओं ने अपने सम्बोधन भाषण में कहा कि आज की परिस्थिति में महिलाओं को घर से निकल अपने शास्त्र और धर्म की रक्षा के साथ साथ अपनी आत्म रक्षा करने का उपदेश भी दिया गया और इसके लिए कई उदहारण देकर नारी शक्ति को बताया गया है।

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित कान्हा विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। आयोजकों ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन भी किया और कहा कि आज के समय में हर घर में शस्त्र होना जरूरी है। विश्व हिन्दू परिषद् एंव बजरंग दल के जिला मंत्री अभिषेक रंजन ने कहा कि ये नवरात्र के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शस्त्र पूजा किया जाता है। आज के दिन भी यह आयोजन किया गया है और दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों महिला सदस्य को शस्त्र का वितरण किया गया है। इसका मकसद महिलाओ को सशक्त और सामर्थवान बनान है। वे मजबूत होंगी तो हमारा देश और सनातन दोनों मजबूत होगा।

शस्त्र बांटना हिंसा फैलाना नहीं बल्कि हमारा हिन्दू समाज शास्त्र और शस्त्र से दूर हो गया है। जबकि हमारे सभी देवी देवता के हाथ में शाश्त्र और शस्त्र दोनों है। तो हमलोग इससे दूर क्यों हो गए हैं। आज जरुरत है दोनों चीज़ की। शास्त्रों से अपने बुद्धि विवेक को बढ़ाया जा सकता है। जबकि अपने सनातन और धर्म के साथ अपनी रक्षा के लिए शस्त्र भी रखना जरुरी है। लेकिन हमारा हिन्दू समाज के घर में आज एक लाठी भी नहीं है। हमारे मंत्री गिरिराज सिंह जी ठीक कहते हैं सभी हिन्दुओं को अपने अपने घर में शस्त्र जरूर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *