Featured

डीएम ने विभिन्न पथ निर्माण कार्यों का किये निरीक्षण l जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा पथ प्रमंडल, दरभंगा अंतर्गत निर्माणाधीन पथ योजनाओं का निरीक्षण किया

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शोभन चौक (एनएच-27) से अगोरापट्टी चौक, मकिया (एसएच-52) तक कुल 38.60 किलोमीटर लंबाई वाले पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया।

यह पथ गगौल, बरियौल, हरिहरपुर चमनपुर, कलीगांव, कनौर, भेलवाड़ा, गौतम कुंड, जगही टोला एवं बसैठा होते हुए गुजरता है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि उक्त योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने कार्य की प्रगति में जी लाने हेतु निर्देश देते हुए संवेदक को कहा कि कि आगामी बरसात के पूर्व पथ पर जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) लेयर का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए,ताकि मानसून के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के क्रम में यह भी बताया गया कि वर्तमान में पथ की चौड़ाई अभी 5.50 मीटर निर्धारित है।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को पथ की चौड़ाई बढ़ाकर 7 मीटर किए जाने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया,जिससे भविष्य में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए सड़क अधिक सुरक्षित एवं सुगम बन सके।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पूर्ण की जाए तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पथ निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय विकास को गति प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *