Featured

सहरसा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, उमड़ी भारी भीड़।

सहरसा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सहरसा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

स्थानीय स्टेडियम परिसर में हुए इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार, स्थानीय भाजपा विधायक आलोक रंजन झा, जदयू विधायक गूँजेश्वर साह सहित एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में “वोटकटवा पार्टियों” से सतर्क रहें।
जायसवाल ने दावा किया कि इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए दोबारा सत्ता में लौटेगा और 225 से भी अधिक सीटें जीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *