- Advertisement -
नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रविवार सुबह 9 बजे बताया कि यह कार्रवाई मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर की गई है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह विनष्टीकरण संपन्न हुआ।
शराबबंदी कानून के तहत लगातार अभियान जारी
मनोज कुमार ने आगे बताया कि मधुबनी जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके साथ ही, भारी मात्रा में शराब की जब्ती भी हुई है, जिसका समय-समय पर विनष्टीकरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।




