Featured

सुपौल में निर्मली-बेलही के बीच हादसा, टक्कर लगते ही 50 फीट दूर गड्ढे में गिरा।

सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र स्थित निर्मली-बेलही के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

हादसा रेलवे पुल नंबर 143ए के समीप हुआ। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के बड़हारा पंचायत के मोहनपुर वार्ड-6 निवासी करीब 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवेंद्र सिंह अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए। उसी समय दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में गुजर रही थी, जिसने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे लगभग 50 फीट दूर एक गड्ढे में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही नदी थाना और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़।

 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलवे लाइन पर अक्सर लोग लापरवाही से ट्रैक पार करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के समीप सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। सांत्वना देने घर पहुंच रहे लोग गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं, सुपौल नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *