Featuredदरभंगा

बहेड़ी थाना क्षेत्र में दो व्यवसायियों के बीच हिसंक झड़प, चार घायल।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र उज्जैना कैलाश नगरी के नजदीक दो व्यवसायियों के बीच हिसंक झड़प का मामला सामने आया है।

घायल की पहचान पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अरुण सिंह एवं उनके पुत्र राहुल सिंह के रूप में हुई है। दो व्यक्ति और भी घायल बताए जाते हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सड़क से गाड़ी हटाने के विवाद में दो व्यवसायियों में भिडंत हो गई। जिसके एक व्यवसायी पुत्र सहित गंभीर तौर पर घायल हो गये। परिजनों ने दोनों घायल को डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया है।

 

बताया जाता है कि अरूण सिंह गिट्टी-बालू का व्यवसाय करते हैं और इनकी दुकान बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित उज्जैना कैलाश नगरी चौक के समीप है। परिजनों ने बताया कि इनकी दूकान के बगल में ही एक और गिट्टी-बालू की दूकान है। मंगलवार को उस दुकानदार के यहां बालू गिराकर जा रही एक ट्रंक के कारण रास्ता जाम हो गया। इसी पर जब अरूण सिंह ने गाड़ी हटाने को कहा तो विवाद होने लगा। इसके बाद हुई मारपीट में सर पर टेंगारी लगने से दोनों बाप बेटा घायल हो गये हैं। इसमें अरुण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजनों ने बिगड़ती हालत को देखते हुए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती का कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *