Featured

सहरसा: दवा लेने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर।

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कहरा कुटी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के अधरी गांव निवासी देवु मुखिया के पुत्र मनोज मुखिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज मुखिया दवा लेने के लिए अन्य पांच लोगों के साथ टेम्पू से सहरसा की ओर आ रहे थे। रास्ते में कहरा कुटी के पास अचानक हादसा हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का ईलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। दुसरे घायल की पहचान बरसम गॉव निवासी सियासरण के पुत्र दिलीप महतो के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *