‘..तो फिर मंदिरों से भी होगी राजनीति’ दरभंगा में बोले गिरिराज सिंह।
क्या कहते हैं गिरिराज सिंह?:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक दौरे के दौरान उन्होंने एक मौलवी से पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ आपके गांव तक पहुंचा है. इस पर मौलवी ने कहा कि हां, शौचालय, आवास, बिजली और उज्ज्वला योजना सहित सभी सुविधाएं मिली हैं.
गिरिराज सिंह ने दिया उदाहरण:जिस पर मैंने (गिरिराज सिंह) कहा कि इन योजनाओं में कभी हिंदू-मुसलमान का भेदभाव हुआ है, तब मौलवी ने कहा कि नहीं. इसके बाद फिर मैंने (गिरिराज सिंह) पूछा कि पीएम मोदी को वोट दिया है, तो उन्होंने (मौलवी) कहा कि हमने उन्हें वोट नहीं दिया.
सरकार का समर्थन करना ही असली धर्म:फिर मैंने पूछा कि (गिरिराज सिंह) पीएम नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और हमारी सरकार ने कभी गाली दी, तो उन्होंने कहा (मौलवी) नहीं, बल्कि योजनाओं का लाभ दिया है. ऐसे में मैंने कहा (गिरिराज सिंह) तो केवल लाभ लेना और वोट ना देना अन्याय है. देशहित में सच को स्वीकार करना चाहिए और अच्छे कार्यों के लिए सरकार का समर्थन करना ही असली धर्म है.
” अगर धर्म का प्रचार मस्जिदों से होगा तो कल चर्च और फिर मंदिरों से भी होगा. ये आवाज भी वहीं से उठेगी.जो सरकार अच्छा काम करे. ऐसे में धर्म का काम है उसका साथ देना”.-गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला:बता दें कि दरभंगा में दो दिन पहले महागठबंधन की आयोजित जनसभा में एक शख्स ने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद बिहार समेत पूरे देश में राजनीति गर्मा गई है. भाजपा कार्यकर्ताओं समेत तमाम बड़े नेताओं ने इस मामले की निंदा की थी.
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प:बीते दिन पटना में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनकी तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों ओर के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.
