मधुबनी : दहिवत माधोपुर में 20 एकड़ में बनेगी पुलिस लाइन, डीएम और एसपी ने किया भूमि पूजन
पंडौल प्रखंड स्थित दहिवत माधोपुर के सती स्थान के निकट प्रस्तावित पुलिस लाइन के निर्माण कार्य के लिए डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही इसके आगे का काम शुरू हो जाएगा। भूमि पूजन के दौरान डीएम, एसपी के अलावे सदर एसडीपीओ सहित अन्य मौजूद रहे। मालूम हो कि नए पुलिस लाइन के लिए 20 एकड़ रकबा अर्थात 8.09371 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें कुल 63 जमीन मालिकों से जमीन ली गइ्र। शुरुआती समय में कुछ जमीन मालिकों की ओर से मुआवजा के लिए विरोध भी किया गया था।
