Featured

धंधेबाजों की मौत पर बवाल, पथराव के बाद हवाई फायरिंग; ASI सस्पेंड।

मधुबनी में डायल 112 मधवापुर की गाड़ी की ठोकर से बाइक पर शराब की खेप लेकर भाग रहे दो धंधेबाजों की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। पुलिस को बचाव में हवाई फायरिंग करना पड़ा।
पुलिस की गाड़ी से 2 शराब धंधेबाजों की मौत पर बवाल, पथराव के बाद हवाई फायरिंग; ASI सस्पेंड बिहार के मधुबनी में डायल 112 मधवापुर की गाड़ी की ठोकर से बाइक पर शराब की खेप लेकर भाग रहे दो धंधेबाजों की मौत पिरोखर पंचायत भवन के पास एनएच 527 सी पर हो गयी। एक की मौत मौके पर हुई जबकि, उसके दूसरे साथी की मौत इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। घटना के विरोध में भारी बवाल हुआ। धंधेबाजों के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा।
मामले में त्वरित ऐक्शन लेते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने डायल 112 के पदाधिकारी चंद्रमोहन सिंह को सस्पेंड कर दिया। मामला शनिवार की सुबह करीब पांच बजे का है। मरने वालों में पहला रामप्रीत मुखिया का बेटा राजकिशोर मुखिया है। जबकि, दूसरा मृतक जीतन मुखिया का बेटा सचिन मुखिया है। दोनों के घर सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र स्थित सिंगियाही में है। इस घटना के खिलाफ परिजनों ने बैरियर लगा कर हाईवे को करीब छह घंटों तक जाम रखा। लोगों ने टायर जला कर उग्र विरोध जताया।
पटना मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, बीवी ने 10 लाख देकर मरवाई थी गोली इस दौरान कई लोगों ने सड़क पर बिखरी पड़ी शराब की बोतलें लूट लीं। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए उठाने गयी पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस को भीड़ ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया गया जिसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।
तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। जानकारी के मुताबिक धंधेबाज शराब की खेप लेकर भाग रहे थे और पुलिस उन्हें खदेड़ रही थी।
डीएसपी नीरज कुमार वर्मा और डीएसपी अमित कुमार ने घटनास्थल पर जा कर हालात का जायजा लिया। ठोकर मार कर वहां से निकल चुकी पुलिस को स्थल पर बुलाने और मृतक परिवार के आश्रितों को न्याय दिलाने की मांग आक्रोशित लोग रहे थे। एसपी योगेद्र कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *