Thursday, July 16, 2026
Latest:
Featured

दरभंगा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर:घटनास्थल पर एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम।

दरभंगा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना केवटी थाना क्षेत्र के छतवन-शंकरपुर चौक के पास की है।

मृतक की पहचान भरतपुर गांव के वार्ड-11 निवासी रामा राम(35) के तौर पर हुई है। बर्फ बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। घायल नरेश साह को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

जाम की सूचना पर केवटी पुलिस मौके पर पहुंची। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *