Featured

बेगूसराय में अनोखा संयोग: एक साथ तीन बच्चों का जन्म, अस्पताल में जश्न का माहौल।

बेगूसराय से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शहर के मुंगरीगंज स्थित न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले तीनों नवजातों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। तीनों बच्चों के जन्म के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।
  • जानकारी के अनुसार, यह प्रसव मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव निवासी भीम साह की पत्नी ज्योति कुमारी का है। ज्योति को गंभीर स्थिति में न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल लाया गया था, जहां डॉक्टर कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर तीनों बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलाया।

  • महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर
  • थी
  • और सामान्य प्रसव की कोई संभावना नहीं थी। ऐसे में ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। शुरुआती समय में एक नवजात की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी, लेकिन समय पर इलाज के कारण अब तीनों बच्चे पूर्णतः स्वस्थ हैं। फिलहाल, तीनों नवजातों को शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है:- डॉक्टर कृष्ण कुमार, न्यू अमृत जीवन हॉस्पिटल
  • इस अद्भुत घटना को लेकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन और स्थानीय लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं और तीनों नवजातों को देखने के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस अनोखे प्रसव की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। परिवार ने बताया कि तीन बच्चों का एक साथ जन्म होना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *