Featured

बिहार में मॉब लिंचिंग, महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहे चोर को पीट-पीटकर मार डाला।

महिला खाट पर सो रही थी। तीन चोर पहुंचे और मंगलसूत्र के साथ चेन झपटकर भागने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया और इतनी पीटा की मौत हो गई।
बिहार में मॉब लिंचिंग, महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहे चोर को पीट-पीटकर मार डाला बिहार के वैशाली में एक चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के महुआ थाने के चांदपुरा सलखनी गांव में शुक्रवार देर रात ही है।
तीन चोरों सोई महिला के गले से मंगलसूत्र और चेन चुराकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए चोर की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पटना में नामचीन व्यवसायी गोपाल खेमका की बीती रात हत्या के बाद हुई इस घटना से बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक महुआ थाने के चांदपुरा सलखनी गांव में महिला घर के बाहर खाट पर सो रही थी। इसी दौरान तीन चोर पहुंच गए और विवाहिता के गले से मंगलसूत्र और चेन झपट लिया। नींद खुलने के बाद महिला चिल्लाने लगी तो तीनों बदमाश भागने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए और भागते 3 चोरों में से एक को पकड़ लिया। लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से हो गई चोर की मौत। दो चोर बाइक से भागने में रहे सफल।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में ले लिया गया। चोर की पहचान हो गई है। वह बगल के गांव मिल्की चकस्या का निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने गांव में बवाल मचा रखा। आजिज होकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई से मौत की बात कोई स्वीकार नहीं कर रहा है।
चोर की मौत के बाद गांव से कई लोग गायब हैं। चोर बगल के गांव का था इसलिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष न पुलिस को शिकायती आवेदन नहीं दिया था। थाना पुसिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *