Featured

मुहर्रम में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध:दरभंगा में जुलूस तय रूट से ही निकलेगा, मंदिरों के पास पुलिस बल रहेगी तैनात।

दरभंगा के समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम गम का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया जाए। सभी लोग अपने-अपने दायित्व को समझें।

 

जुलूस तय रूट से ही निकलेगा। इसके लिए विशेष सतर्कता जरूरी है। बैठक में बिजली के लटके तारों को दुरुस्त करने, खुले नालों को ढकने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, बंद स्ट्रीट लाइट और हाई मस्ट लाइट को चालू करने, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मंदिरों के पास पुलिस बल तैनात करने, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग रोकने और रात्रि गश्ती बढ़ाने जैसे सुझाव दिए गए।

 

सभी सुझावों को किया नोट जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सभी सुझावों को नोट किया गया है। मेडिकल टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी। मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। सिविल सर्जन को पर्याप्त मेडिकल किट और डीएमसीएच में डॉक्टर व एएनएम की तैनाती का निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग को लटके तारों को ठीक करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने बैठक की है।

 

जिलाधिकारी ने बैठक की है। डीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस कोई जुलूस नहीं निकलेगा। डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मंदिर और मूर्ति स्थलों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चालू रहें शहरी क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे।

 

सिविल ड्रेस में पुलिस बल चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। त्योहार में किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि कहीं भी डीजे न बजे। अपने क्षेत्र में गश्त करें और माइकिंग कराएं। सभी जुलूस के साथ वीडियोग्राफर और जनरेटर रहेंगे। साइबर सेल सक्रिय रहेगा।

 

अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, बीडीओ और थानाध्यक्ष समन्वय से काम करेंगे। जुलूस में आपत्तिजनक गाने न बजें। थानाध्यक्ष को नशा सेवन, संग्रह और व्यापार करने वालों पर 24 घंटे छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी को शांति समिति के सभी सदस्यों को समय पर आई कार्ड देने को कहा गया है। बैठक में जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक में जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। महापौर अंजुम आरा ने कहा कि समिति के सुझावों का समाधान किया जाएगा। नगर निगम खराब लाइट जल्द ठीक करेगा। सभी जगह पानी की व्यवस्था की जाएगी।

 

नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि चिह्नित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। खुले नलों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। लोगों को सतर्क करने की अपील वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण माहौल में मनाया जाए। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष और सचिव से कहा गया कि अखाड़ा समिति के सदस्यों को ब्रीफ करें। सभी सजग रहें और अपने लोगों को भी सतर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *