Featured

सहरसा जिलें में बाइक सवार ने की रिटायर्ड शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गांव में शोक की लहर।

बिहार के सहरसा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र जे साम्हरखुर्द गाँव में मंगलवार जी शाम बाइक सवार तीन लोगों ने एक 62 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व में रह चुके पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह की गोली मारकर हत्याकर दी गई। जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। और अपराधियों को गिरफ्तार करने की भी कोशिश की जा रही है।

दरअसल घटना साम्हरखुर्द गाँव में मंगलवार की देर शाम को हुई। मृतक विजय सिंह अपने खलिहान में मक्का की फसल की देखरेख कर रहे थे उसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने खलिहान पर पहुँच कर शिक्षक पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से विजय सिंह पूरी तरह से घायल हो गए, लोगों ने आनन फानन में विजय सिंह को घायल अवस्था में खगड़िया अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी SDPO मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर साक्ष्य इकट्टी कर रही है, CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच चल रही है।

दरअसल मृतक विजय सिंह रिटायर्ड शिक्षक और साम्हरखुर्द के पूर्व पंचायत समिति के सदस्य रह चुके थे। उनकी हत्या से पूरे गाँव में शोक की लहर फैल गई है वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *