July 9, 2026 Stories worth reading. Perspectives worth sharing.
पेयजल आपूर्ति एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
Featured

पेयजल आपूर्ति एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Santosh Dutta Jha July 9, 2026 1 min read

अभियंताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर हर पेयजल समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले में पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं पेयजल संबंधी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से सक्रिय रहकर पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी करें तथा जहां कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न हो, उसका तत्काल संज्ञान लेकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें।

 

सभी अभियंता अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें तथा खराब पड़े चापाकलों, नल-जल योजनाओं एवं अन्य पेयजल स्रोतों की स्थिति पर लगातार नजर रखें,ताकि जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया जाए तथा उसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि सभी अभियंता शिकायत प्राप्त होने के उपरांत तत्काल स्थल निरीक्षण करें,आवश्यक मरम्मत कार्य कराएं तथा शिकायत के समाधान की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पेयजल योजनाओं का संचालन निर्बाध रूप से होता रहे ।

 

बैठक में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति,विभिन्न योजनाओं की कार्यप्रगति तथा प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के संबंधित पदाधिकारी,सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Comment