Featured

नीतीश के गांव से हस्ताक्षर अभियान 11 मई से चलाया जाएगा, तैयारी पूरी।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 11 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बीघा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान जातीय जनगणना और भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ चलेगा। इसे लेकर जन सुराज की मधुबनी जिला इकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा ने बताया कि जन सुराज के कार्यकर्ता 11 मई से 40 हजार से ज्यादा गांवों में जाएंगे। दो महीने में तीन मुद्दों पर एक करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाएंगे। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जन सुराज सरकार से जवाब मांग रहा है। सदर जिला संगठन के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने कहा कि अगर 11 जुलाई को ज्ञापन देने के बाद भी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *