Featured

रेड लाइट एरिया में लड़की की कीमत 15 हजार:बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार।

बेगूसराय में वेश्यावृत्ति का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार; अब तक 12 से अधिक लड़कियों को बेच चुका है।

 

बेगूसराय में लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। बखरी थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक महिला को भी बरामद किया गया है।

 

 

गिरफ्तार तस्कर छोटू यादव उर्फ छोटू कुमार(26) समस्तीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर लखना चौक का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार छोटू अब तक 12 से अधिक लड़की और विवाहित महिला को अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच चुका है। एसपी मनीष ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। एक व्यक्ति अनजान लड़की को बाहर से बेचने के लिए बखरी लेकर आया है। वह नदैल घाट रेड लाइट एरिया का कई जगह चक्कर लगा रहा है। अधिक रुपए के लिए जगह-जगह मोल भाव कर रहा है।

 

इनपुट के आधार पर डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बखरी बाजार पहुंची। एक मिठाई दुकान से महिला(23) को बरामद कर लिया। वो काफी डरी-सहमी थी। महिला और छोटू से पूछताछ में मानव तस्कर रैकेट का पता चला है।

 

काम दिलाने का झांसा दिया था पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से बराबर घरेलू मामले को लेकर झगड़ा होता था। इसी से तंग आकर घर से निकल गई, स्टेशन पर पहुंची तो छोटू ने भांप लिया। काम दिलाने का झांसा देकर साथ रख रहा था। शनिवार को बहला-फुसलाकर ले आया और बेचना चाहता है।

 

बखरी में मेला घुमाने के बहाने लाकर जगह-जगह घूम रहा है, इससे एहसास हो गया था कि गलत हो रहा है। मेरा सौदा कर रहा था। मेरे पास पैसे नहीं थे और उसके प्यार में फंस गई थी। घर वापस जाना संभव नहीं लग रहा था।

 

रेड लाइट एरिया में 15 से 30 हजार रुपए में बेचता था छोटू ने पूरे रैकेट का खुलासा किया है। पूछताछ में बताया कि 6 लोगों का एक गैंग है जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से भटकी हुई और घर से भागी हुई लड़कियों और महिलाओं को तरह-तरह का प्रलोभन देकर देता है। बड़े-बड़े सपने दिखाकर रेड लाइट एरिया में 15 से 30 हजार रुपए में बेच देता है।

 

उसने स्वीकार किया है कि अब तक बखरी, किशनगंज, गुलाबबाग पूर्णिया में 12-13 लड़कियों एवं महिलाओं को बेच चुका है। सभी जगह लोग अलग-अलग तरीके से ट्रैप करते थे। यहां भी एक प्रमुख सप्लाई सेंटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *