सीमांचल में राजद की बड़ी रैली.. मुस्लिम नेताओं ने भरी हुंकार, बीजेपी-ओवैसी पर निशाना।
सभा के दौरान टिकट दावेदारी को लेकर भी उनसे सवाल हुआ, जिस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजद में अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व ही करेगा। जहां दो दावेदार होंगे, वहां टिकट उसी को मिलेगा जिसे पार्टी का नेतृत्व चुन लेगा। इस दौरान हाल ही में जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मास्टर मुजाहिद आलम की सभा में भी सिद्दीकी मौजूद रहे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
सभा में राजद नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। तीन तलाक बिल, वक्फ संशोधन एक्ट, सीएए और एनआरसी को लेकर उन्होंने सरकार पर समुदाय विशेष को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि एनडीए सरकार लगातार कानूनों के जरिए जुल्म ढा रही है। वहीं, राजद विधायक अंझार नयमी ने कहा कि एसआईआर के खिलाफ आंदोलन में कांग्रेस और राजद ने मिलकर पूरे देश में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दावा किया कि इसी आंदोलन का असर है कि सीमांचल के लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो पाए।
सिद्दीकी ने एसआईआर में 65 लाख लोगों को अवैध वोटर बताने पर केंद्र सरकार से सबूत मांगा और कहा कि इन्हीं कथित वोटरों के सहारे भाजपा सत्ता में है। उन्होंने केंद्र सरकार से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने बिना नाम लिए गृहमंत्री अमित शाह को “मोटू” कहकर संबोधित किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने का आरोप लगाया।
