Featured

बेगूसराय में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की हुई मौत। 

दोनों को हुई मौत

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि राम नंदन सदा अपने बाइक पर सवार होकर बेगूसराय आ रहा था. इस दौरान मोहनपुर के पास रामचंद्र सिंह चाय पीकर सड़क पर कर रहे थे, तभी अचानक सड़क पार करने के दौरान ही रामनंदन सदा अपना बाइक का संतुलन खो दिया और जिससे जबरदस्त रामचंद्र सिंह को धक्का मार दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं, इस हादसे में दोनों की मौत की खबर लगते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *