Featured

सहरसा में इंजीनियर के घर से 15 लाख की चोरी:बंद मकान से नगद और जेवर ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस।

सहरसा नगर निगम के टीओपी 1 इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सनातन नगर वार्ड नंबर 20 में दीपक कुमार झा के मकान में किराएदार इंजीनियर आशीष कुमार के घर से 15 लाख की चोरी हुई है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकत मे जुटी है।

पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि वो भागलपुर जिले के खरीक गांव के रहने वाले हैं। और वे पिछले 8 साल से इस मकान में किराए पर रह रहे हैं। वह गंगजला में एक प्राइवेट इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। आशीष ने बताया कि सहरसा जिले के बिहरा थाना के बरहशेर गांव गए मे उनका सुसराल है।

जहां शुक्रवार के रोज दोपहर मे घर बंद कर पूरा परिवार चले गए थे और शनिवार शाम को जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर के गेट का ग्रिल कटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज में रखे करीब 7 लाख रुपए नगद और 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब थे। सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *