Featured

मधुबनी में 21 प्रखंडों की पंचायतों में लगा शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान।

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले में सरकारी योजनाओं की विशेष समीक्षा की जा रही है। जिले के सभी 21 प्रखंडों में एक-एक चयनित पंचायत में विशेष शिविर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने इन पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का गहन निरीक्षण किया।

शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया।

ग्रामीण अधिकारियों से अपनी समस्याएं रख रहे है।
कल्याणकारी योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया। यह विशेष पहल सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *