Featured

सहरसा मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने सहरसा मंडल कारा प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान छोटे मिस्त्री (30), पुत्र सकून मिस्त्री, निवासी शाहपुर पंचायत, वार्ड 05, नवहट्टा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

पत्नी फोटो देवी ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही और समुचित इलाज की कमी के कारण उनके पति की हालत बिगड़ती गई। उनका दावा है कि जेल में सही देखभाल नहीं की जा रही थी और अस्पताल में भी बेहतर इलाज नहीं मिलने से छोटे मिस्त्री की मौत हो गई।

हत्या के आरोप में था विचाराधीन बंदी

बताया जा रहा है कि छोटे मिस्त्री बीते 5 वर्षों से सहरसा मंडल कारा में बंद था। उस पर आरोप था कि उसने जमीन विवाद में अपने पड़ोसी छेदी मिस्त्री की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में कैद था।

पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *