Featured

दरभंगा : नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम

हायाघाट थाना क्षेत्र के थलवारा गांव में बागमती नदी की उपधारा में एक मगरमच्छ दिखते ही इलाके हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय हायाघाट थाना की पुलिस को दी।

हायाघाट में नदी में मगरमच्छ दिखाई पड़ने हड़कंप मच गया। बताया जाता है स्थानीय ग्रामीण लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए घाट बनाने के लिए किनारे साफ सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर पानी में चलते हुए जानवर की तरफ दिखाई पड़ी। नदी में मगरमच्छ मिलने की जानकारी मिलते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। जिसे पुलिस समझा बुझाकर वापस घर भेजने के प्रयास में लगी है।

 

स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ मिलने की जानकारी अपने इलाके के विधायक विनय चौधरी की दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से बातचीत करके मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा है। वन विभाग के अधिकरियों की टीम के साथ नदी के समीप पहुंचकर मगरमच्छ के रेस्क्यू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी अरुण प्रसाद गुप्ता के कहा कि सूचना मिलते ही हमलोग हिछौल गांव में नदी से मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे है। उम्मीद करते है शीघ्र ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *