Featured

मधुबनी : नए ‘डीएसपी’ के आते ही हड़कंप..1 दिन में वसूल लिए 1 लाख 38 हजार।

मधुबनी शहर की बड़ी समस्या जाम को लेकर थी. उसको दूर करने के लिए काफी कदम भी उठाये गए थे. लेकिन, अब शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार अच्छी हो रही है. इसकी एक वजह है.

मधुबनी शहर को यातायात डीएसपी मिलने के बाद से यहां की व्यवस्था लगातार ठीक हो रही है. लोगों के अंदर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने पर खौफ भी पैदा हो रहा है. सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मधुबनी ट्रैफिक कंट्रोल टीम ने मधुबनी के विभिन्न चौक चौराहों से 1 लाख 38 हजार रुपये के चालान किए हैं.

मधुबनी शहर में हाल ही में ट्रैफिक डीएसपी के रूप में नियुक्त हुए अधिकारी सुजीत कुमार ने सड़क यातायात की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार किया है. उनकी नियुक्ति के बाद, शहर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है. नई व्यवस्था और प्रभावी निगरानी की वजह से वाहन चालकों में सुरक्षा कानूनों का पालन करने का एक नया खौफ पैदा हुआ है.

1 लाख 38 हजार के चालान

बुधवार को ट्रैफिक कंट्रोल टीम ने मधुबनी के विभिन्न चौक-चौराहों पर की गई निरीक्षण और कार्रवाई के तहत 1 लाख 38 हजार रुपए के ई-चालान जारी किए हैं. यह एक ही दिन में वसूली गई राशि का आंकड़ा है.

यह पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ कमाई एवं उनकी लगनशीलता को दर्शाता है. यह राशि उन चालानों से आई है जो नियमों के उल्लंघन पर जारी किए गए हैं. इसमें ओवरस्पीड, बिना हेलमेट के बाइक चलाना, ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन, और पार्किंग की गलतियां साथ ही डॉक्युमेंट्स के अभाव शामिल हैं.

मधुबनी में थी ट्रैफिक को लेकर बहुत दिक्कत

यातायात डीएसपी के आने से पहले मधुबनी शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कई समस्याए थी. जाम, नियमों का पालन न होना और सड़क सुरक्षा की कमी जैसे मुद्दे आम थे. लेकिन अब, डीएसपी की सख्त निगरानी और लागू किए गए नियमों ने इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर दिया है.

अधिकारी ने ट्रैफिक नियमों के प्रवर्तन के लिए कई उपाय किए हैं, जैसे कि नियमित चेकिंग, मोबाइल कैप्चरिंग सिस्टम का इस्तेमाल, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान. इस सख्ती के कारण, वाहन चालकों को अब सड़क पर नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता महसूस हो रही है.

ऐसे में नए ट्रैफिक डीएसपी की नियुक्ति ने मधुबनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.उनकी सख्ती और प्रभावी निगरानी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया है.यह पहल न केवल शहर के यातायात प्रबंधन को सुधारने में भी सहायक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *