Featured

दरभंगा : चार बदमाशों ने 13 वर्षीया नाबालिग से किया दुष्कर्म मामला दर्ज, अब दे रहा धमकी

बिहार में दरभंगा में 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा पहले स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामला स्थानीय थाना बड़गांव में दर्ज करा दिया गया है। लेकिन अब आरोपियों के तरफ से बार-बार अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता के परिजन भी काफी डरे सहमे हुए हैं।

नाबालिग से किया दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी घास काटने खेत की तरफ गई थी। वहीं पर चार बदमाशों ने उसे पकड़कर सुनसान बगीचे में ले गया और बारी-बारी से दुष्कर्म कर के वहां से फरार हो गया। इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसके बाद किसी तरह से घर पहुंचकर परिजनों को इसके बारे में बताया। नाबालिग को पहले इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। उसके बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़िता गरीब परिवार से आती है वहीँ, चारो आरोपी रसूखदार है।

आरोपी दे रहा धमकी

घटना के सम्बन्ध में थानेदार ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपियों को पकड़ लेगी। आरोपी काफी दबंग हैं और रसूखदार है। पीड़ित परिवार पर केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि आरोपित के द्वारा हम लोगों पर लड़की का बयान बदलवाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। साथ हीअंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *