Featured

पहलगाम वाली हरकत एकबार फिर, दरभंगा में धर्म पूछकर राह चलतें लोगों पर हमला ।

दरभंगा में धर्म पूछकर लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि बदमाश सड़क के दोनों ओर खड़े थे। राहगीरों से धर्म और जाति पूछ रहे थे। हिंदू बताने पर हमला कर देते थे। मामला जाले थाना क्षेत्र का है।

FIR में बताया गया कि वो मंगलवार शाम करीब 7 बजे बहेड़ा पोखर के पास से गुजर रहे थे। रास्ते में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग लाठी, भाला, तलवार, रॉड, पिस्टल और धारदार हथियार के साथ खड़े थे। रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति से उसका धर्म और जाति पूछ रहे थे। जो कोई अपना धर्म हिंदू बताता, उस पर जानलेवा हमला कर देते।

इस हमले में कई लोगों के सिर फट गए हैं। कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 11 लोगों पर हमला हुआ है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाले में भर्ती कराया गया।

घायलों में राजकिशोर यादव, रामसागर यादव, अमित कुमार, सुमित कुमार, रंजीत यादव, ऋतिक यादव, मिथिलेश यादव, लक्ष्मण यादव, सोनू कुमार, दिनेश मांझी हैं। इसमें रामसागर यादव, ऋतिक यादव, सुमित कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से DMCH रेफर किया गया।

पीड़ित लक्ष्मण कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, दिनेश यादव, संजय यादव ने थाने में आवेदन दिया है। FIR में मुस्लिम समुदाय के 21 लोगों के नाम हैं। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घायल बोले- हिंदू होने के चलते मारा

घायल अमित कुमार के सिर पर चोट आई है। उन्होंने बताया कि ‘पहले धर्म पूछा, जैसे ही मैंने अपना नाम और धर्म बताया, उनलोगों ने हमला कर दिया। वो हिंदुओं को ही मार रहे थे।’

बुजुर्ग लक्ष्मण यादव ने बताया-

सड़क के किनारे सभी घर मुसलमानों के हैं। हर घर में 10 से 25 लोग मौजूद थे। प्लानिंग करके घटना को अंजाम दिया है। धर्म पूछकर मारपीट करना गलत है। यह पहलगाम जैसी घटना है। हिंदुस्तान में रहकर इस तरह की हरकत करना निंदनीय है। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

FIR में 21 नाम, 4 गिरफ्तार

पीड़ितों ने बताया कि वारदात में शामिल स्थानीय मुस्लिमों की पहचान की गई है।

FIR में मो. इरफान कुरैशी, मो. इब्रान कुरैशी, मो. सलमान, कुरबान कुरैशी, मो. पप्पू कुरैशी, अमन उर्फ अरमान कुरैशी, रिजवान दर्जी, मो. मेराज, मो. रेयाज, मो. सिराज, मो. आसिफ, मो. इम्तेयाज, मो. इसहाक, मो. सरफराज, राजू कुरैशी, मो. एजाज अहमद, मो. शहनवाज अहमद, मो. हीरा, मो. मनोउर दर्जी, इकबाल दर्जी और मो. सरफराज के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हमले में स्थानीय निवासी जय किशोर यादव का सिर फट गया है।
बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद शुरू हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों की माने तो मंगलवार शाम को बाइक सवार ऋतिक और दर्जी मोहल्ले के नूर आलम के बेटे की स्कूटी से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद स्कूटी सवार वहां से भाग गया। जिसके बाद ऋतिक ने मुआवजा मांगा। पैसे नहीं देने पर वो स्कूटी अपने घर लेकर चले गए। अभिभावकों को जानकारी हुई तो मामले को शांत करवा दिया गया।

स्कूटी अगले दिन सुबह में देने की बात कही। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ असामाजिक लोग जमा होकर मारपीट करने लगे। सबसे पहले रंजीत यादव, उसके बाद मिथलेश यादव के साथ मारपीट हुई। फिर आने-जाने वाले हिंदुओं को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *