Featured

मधुबनी : विक्रेता की मौत , लू लगने की आशंका

अनुमंडल मुख्यालय के नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 के आइसक्रीम विक्रेता की मौत लू लगने से संदेहास्पद परिस्थतियों हो गई. मिली जानकारी के अनुसार योगेन्द्र पाण्डेय (47) वर्ष जो कई वर्षों से आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. उनकी मौत  लू लगने से हो गई. उनकी मौत की सूचना मिलने पर  की देर रात निर्वतमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने योगेन्द्र पांडेय के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

सांसद ने डीएम मुकुल कुमार गुप्ता से बात कर उसे आपदा राहत कोष से सहायता देने को कहा. उसके बाद सांसद ने एसडीओ व एसडीपीओ को योगेन्द्र पांडेय के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस बल एंव वाहन मुहैया कराने को कहा.  की रात ही योगेन्द्र पांडेय के शव का पोस्टमार्टम सीवान में कराया गया.

सांसद ने कहा कि आपदा राहत के तरफ से सरकार ने जो राशि सुनिश्चित की है, वह उनके परिजनों को मिलेगा. साथ ही, अन्य जो सरकारी सुविधा मिलती है वह मिलेगी. सांसद व पूर्व विधायक ने योगेन्द्र पांडेय की पुत्री को अपने तरफ से आर्थिक सहायता दी. इस अवसर पर वार्ड पार्षद अवधेश कुमार उर्फ रमेश कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, मनीष सिंह, कृष्णा प्रसाद, संजय सिंह राजपूत व अभय सिंह सहित अन्य थे.

संदिग्ध स्थिति में ग्यासपुर के युवक की मौत

थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव की रहने वाले युवक की संग्दिध स्थिति में बंगलौर मौत हो गई. मृतक ग्यासपुर मठिया निवासी छठु साह के 18 वर्षीय पुत्र सूरज साह है. मिली जानकारी के अनुसार सूरज गर्मी के छुट्टी बिताने बंगलौर अपने मित्रों के साथ गया था. जहां संग्दिध स्थिति में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. शव को लाने के लिए परिवार वाले बंगलौर के लिए रवाना हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *