Featuredदरभंगा

पुण्यतिथि पर याद किए गए बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव इंद्रशेखर।

दरभंगा। जिला बार एसोसिएशन, दरभंगा के पूर्व महासचिव स्व. इन्द्रशेखर मिश्र की 8वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

वकालतखाना भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कर उन्हें नमन किया। बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में

अधिवक्ता श्याम बिहारी राय ने इन्दु बाबू के महासचिव कार्यकाल की उपलब्धियों को स्वरचित गीत के माध्यम से लयबद्ध गाकर श्रद्धांजलि निवेदित किया।

बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा, बिरेन्द्र कुमार सिंह, विजय नारायण चौधरी, चन्द्रधर मल्लिक, अमरेन्द्र नारायण झा, अनिल कुमार सिंह, विनय चंद्र

चौधरी “बिनोद”, राजीव रंजन ठाकुर, मुरारी लाल केवट, बुलन कुमार झा, संतोष कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार ठाकुर, हिरानंद मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, अचलेन्द्र नाथ झा, कमला कांत झा, अनिल प्रसाद, हेमंत कुमार,

रमणजी चौधरी, भवनाथ मिश्र समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने इन्दु बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता संघ की समृद्धि के लिए वे चिन्तनशील रहते

थे। आज भी उनके बताये मार्ग और न्याय अतिथियों और वकीलों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए पत्राचार को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इन्दु बाबू के पुत्र अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *