Featured

बिहार में बाहरी को नहीं मिलेगी नौकरी, तेजस्वी ने कहा- सरकार बनाने पर लागू करेंगे 100% डोमिसाइल।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल उन्होंने 100% डोमिसाइल नीति लागू करने की बात कर दी है। उन्होंने सम्बोधन में कहा कि “अगर उनकी सरकार बनती है तो बिहार में शत प्रतिशत डोमिसाइल कानून लेकर आएंगे ताकि बाहर के लोग यहां नौकरी न करे। बिहार के ही लोगों का बिहार की नौकरी पर हक रहे। तेजस्वी ने परीक्षा फॉर्म का फीस पूछा और कहा कि जब आपका तेजस्वी सरकार में आएगा तो परीक्षा फॉर्म की फीस आप लोगों को देने की जरूरत नहीं होगी परीक्षा फीस माफ होगा”।

साथ ही तेजस्वी ने परीक्षा केंद्र तक जाने का खर्च भी सरकार के द्वारा वहन करने का ऐलान किया है। तेजस्वी ने लोगों से यह अपील की है कि आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन को ही वोट मिले ताकि वो सरकार में आकर जनता के लिए काम कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *