Saturday, May 2, 2026
Homeपिता का शव लेकर आ रहे थे, 3 की मौत:मृतकों में बेटा,...

पिता का शव लेकर आ रहे थे, 3 की मौत:मृतकों में बेटा, भाई, साला शामिल; हरियाणा से समस्तीपुर आना था, अमेठी में पिकअप से टकराई एंबुलेंस।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के अमेठी में समस्तीपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हरियाणा से डेड बॉडी लेकर कल्याणपुर के रामभद्रपुर गांव वार्ड नंबर-2 आ रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप के पीछे से एंबुलेंस टकरा गई। एंबुलेंस की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे थी।

- Advertisement -

बेटा दो रिश्तेदारों के साथ एम्बुलेंस से पिता का शव लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था। पिता अशोक शर्मा की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मृतकों में अशोक शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश(28), अशोक के चचेरे भाई विवेक और साला फूलो शर्मा शामिल है। ठेकेदार घायल है, जिसकी पहचान वारिसनगर के शंभू राय के तौर पर हुई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

सुबह 6:00 बजे मिली मौत की खबर

मृतक अशोक के बड़े बेटे संतोष शर्मा ने बताया कि सुबह 5:30 बजे के करीब भाई का फोन आया था। सभी लोग लखनऊ पहुंच चुके थे। ठीक आधे घंटे बाद 6 बजे हादसे की सूचना मिली। जिस गाड़ी से शव लेकर आ रहे थे। उसका एक्सीटेंड हो गया है। हादसे में गाड़ी सवार सभी की मौत हो गई।

 

पिताजी डायबिटीज पेंशेट थे। हरियाणा में कारपेंटर का काम करते थे। 12 जून को घर से काम पर गए थे। 14 जून को साइट पर गए थे। उसी दिन सूचना मिली कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। भाई राजकुमार शर्मा और सतीश दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। सभी एंबुलेंस से शव को लेकर चले थे, रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
2 बेटे गांव में रहते हैं

वहीं, ग्रामीण राजेश राय उर्फ रंजन ने बताया, ‘अशोक शर्मा करीब 40 साल से बाहर रह रहे थे। दिल्ली और हरियाणा कारपेंटर का काम करते थे। वहां ठेकेदार के जरिए अलग-अलग साइट पर काम कर रहे थे। तीन दिन पहले ही समस्तीपुर से वापस अपने काम पर लौटे थे। तीन पुत्र हैं। बड़ा बेटा संतोष शर्मा और छोटा अजीत नारायण शर्मा गांव में ही रहकर कारपेंटर का काम करते है ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular