Featured

मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

मधुबनी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

आयोजन में अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉक्टर मंजूर ठोकर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर असीम जफर गजाली, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ गिरी, प्राचार्य (एमआईएनपीएस) अनीता ज्योति चिली, ब्लड बैंक विभाग अध्यक्ष डॉ आरके झा, इंचार्ज डॉ प्रीति और डॉक्टर कासिफ नईम सिद्दीकी मौजूद थे। मैनेजिंग डायरेक्टर तौसिफ अहमद ने बताया है कि इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोग खासकर युवा रक्तदान करने शिविर में पहुंचे। चेयरमैन सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद ने कहा है कि आपका एक बूंद ब्लड वैसे गंभीर मरीजों को नया जीवन प्रदान करता है जो रक्त के अभाव में जान गंवा बैठते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *