Sunday, June 28, 2026
Homeडीएम ने अलग-अलग परियोजना का निरीक्षण किया:बेगूसराय में काम की प्रगति-गुणवत्ता की...

डीएम ने अलग-अलग परियोजना का निरीक्षण किया:बेगूसराय में काम की प्रगति-गुणवत्ता की समीक्षा की, कहा- गुणवत्ता से समझौता नहीं हो।

- Advertisement -

बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला ने जिले में विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और काम कर रहे एजेंसियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण की शुरुआत बाजार समिति स्थित प्रशासनिक भवन से की गई। जहां उन्होंने निर्माणाधीन भवन में चल रहे काम की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। डीएम मौके पर उपस्थित अभियंताओं और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।

- Advertisement -

डीएम ने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। बाजार समिति कैंपस में विकसित होने वाला यह भवन प्रशासनिक काम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी एजेंसियां समन्वय बनाते हुए काम में गति लाएं। इसके लिए समन्वय स्थापित कर काम करें।

- Advertisement -

डीएम ने डीपीआरसी भवन का निरीक्षण किया

- Advertisement -

डीएम ने डीपीआरसी भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की समग्र निर्माण प्रगति, प्रशिक्षण हॉलों की संरचना, विद्युत और स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी और साफ-सफाई की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को डीपीआरसी भवन को दिसंबर में शुरू करने का निर्देश दिया।

डीएम ने आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया। जहां निर्माणाधीन कमरों, मीटिंग हॉल और आंतरिक संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गैलरी परिसर में वाहनों के पार्किंग प्रबंधन की भी जांच की व पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने का निर्देश दिया। जिससे कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

डीएम ने श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की संरचना, फर्श निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, खेल कक्षों तथा सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जीर्णोद्धार काम समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें।

अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया

डीएम ने स्टेडियम के समीप जिर्णोद्धार किए जा रहे अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कमरों की संरचना, विद्युत व्यवस्था और फिनिशिंग कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। निर्माणधीन फ्लाई ओवर के निरीक्षण में NHAI के पदाधिकारियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था की भी समीक्षा की।

इसके साथ ही डीएम ने समय पर पुल निर्माण काम को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं के प्रगति की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

अंतिम में डीएम ने विकास भवन में चल रहे जीर्णोद्धार काम का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति प्रदान करना, काम की पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रशासनिक उत्तरदायित्व को और अधिक प्रभावी बनाना है। निरीक्षण में डीडीसी प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular