डीजे पर डांस करने को लेकर मना करने पर दो गुटों में जमकर झड़प, एफआईआर दर्ज।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनसारा गांव घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनसारा गांव में डीजे पर डांस करने को लेकर मना करने पर दो गुटों में जमकर झड़प हो गई।
जिसमें एक व्यक्ति राजेंद्र चौपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरूवार को स्वर्गीय रूदल चौपाल के बेटे की शादी को लेकर बरात के जाने की तैयारी चल रही थी।
डीजे पर गाने बज रहे थे। शादी के जश्न में लोग खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के ही युवक राहुल यादव नाच रहीं महिलाओं के साथ गलत हरकत करने लगे।
समझाने गए राजेंद्र चौपाल के साथ उसने मारपीट कर ली। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
