Featuredदरभंगा

बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी आग में, लाखों की संपति सहित घर जल कर राख।

बिरौल थाना क्षेत्र की साहो पंचायत के नवभरैन गांव में गुरुवार देर रात बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगने से एक घर जल कर राख हो गया। जहां इस आग लगी की घटना तीन मवेशी झुलसकर जख्मी हो गया।

वहीं घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन को बंद कराकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

अगलगी में लगभग 2 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। घटना गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे की बताया जा रहा है। अग्नि पीड़ित अरुण मुखिया ने बताया कि रात्रि में सभी घर के लोग खाना खाकर सो गए थे।

इसी दौरान रात्री करीब 10 बजे अचानक घर से आग की लपटे उठने लगी जब तक घर से बाहर निकले तो मवेशी घर में बंधे बेशी आग की चपेट में आ गया था। किसी तरह जान पर खेल कर स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकला।

इस बीच तीन बेशी झुलस गया था। पंचायत के मुखिया प्रमिला यादव ने बताया कि अरुण मुखिया पशुपालन कर जीवन यापन करता था।

सीओ से सरकारी सहायता दिलाने की मांग की गई है। इधर, सीओ अभिषेक शंकर ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है। राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *