सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत।
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल चौक के निकट से गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।
यहां बोलेरो और ऑटो के आमने सामने की टक्कर दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि लगभग दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान विष्णु सहनी एवं दसरथ सहनी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों द्वारा सभी को डीएमसीएच पहुंचाया गया। जहां, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समस्तीपुर से दरभंगा की ओर सवारियों से लदा ऑटो आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो के साथ आमने- सामने की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना बहादुरपुर थाना की पुलिस को दी गई है।
दुर्घटना में घायल हुए मुकेश सहनी ने बताया कि वे समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव से मजदूरी करने के लिए दरभंगा के तारसराय जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी है।
