Featuredदरभंगा

बैंक से पैसा निकाल कर लौट रही महिला को कागज का बंडल थमा कर ठगी।

केवटी सेन्ट्रल बैंक शाखा से एक महिला द्वारा बुधवार को निकासी की गई राशि को दो ठग लेकर चंपत हो गये। महिला पैगंबरपुर भटसपोखर के सूरज पासवान की पत्नी राज नंदनी देवी बतायी गई है।

बताया गया है कि महिला केवटी सेन्ट्रल बैंक शाखा से राशि निकासी के लिए पहुंची थी। इसी बीच वहां दो युवक ने महिला से फार्म भरने के मदद के

नाम पर 49 हजार रूपये निकासी का पर्चा भर दिया। महिला रूपया निकासी कर घर पैदल अपने घर लौट रही थी। केवटी दुर्गा मंदिर के पास दोनो युवकों ने रूमाल में

लिपटा एक कागज का बंडल डेढ लाख रूपये होने की बात कहकर महिला को प्रलोभन देकर थमा दिया और निकासी वाला पैसा खुदरा करने का झांसा देकर

पोलीथीन झोले में रखा पैसा राज नंदनी से लेकर चंपत हो गया। महिला ने केवटी थाना मे॔ आवेदन के साथ पर्चे भरने वाले युवक का बैंक के सीसी कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *