Featuredदरभंगा

जन जन के विकास को मोदी जी की गारंटी: गोपाल जी ठाकुर।

रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दरभंगा लोकसभा के घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत कोर्थू पूर्वी पंचायत के कोर्थू ग्राम एवं नरमा नवानगर पंचायत के नवानगर तथा श्यामपुर ग्राम में “मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी” पहुंची जिसमें दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने लाभार्थियों के साथ सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सभी वीडियो संदेश को सुना। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया एवं दरभंगा व मिथिला क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

विदित हो कि सभी जगहों पर स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे उत्साह के साथ ‘मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी’ का बैंड-बाजा के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार जन जन के विकास के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है, और जो पात्र लोग वंचित रहे है उन्हे भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की गारंटी दी है।

सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार सेवा भाव के साथ नए भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *