Featured

27 मई को पुलिस अवर निरीक्षक के मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

जिला मुख्यालय के 10 केंद्र पर आयोजित होगी परीक्षा

 

परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए एस.डी.ओ.ने लगाया परीक्षा केन्द्र के आस पास में 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

 

 

दरभंगा, 23 मई 2026 – जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेशानुसार अनुमण्डल दण्डाधिकारी,सदर विकास कुमार द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बताया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 27 मई को दो पालियों में यथा प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली 02:30 बजे अपराह्न से 04:30 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी।

बताया गया कि परीक्षा बीकेडी राजकीय बालक उच्च विद्यालय जिला स्कूल दरभंगा, एमएल एकेडमी ब्लॉक बी लहेरियासराय दरभंगा, सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा, सीएम कॉलेज किलाघाट दरभंगा, प्लस टू एमएल एकेडमी ब्लॉक ए लहेरियासराय दरभंगा, महारानी कल्याणी कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, के एस कॉलेज लहेरियासराय दरभंगा, प्लस टू सफी मुस्लिम उच्च विद्यालय लहेरियासराय दरभंगा एवं राज उच्च विद्यालय दरभंगा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के स्वच्छ, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सफलतापूर्वक संचालन कराने हेतु  परीक्षा तिथि को  परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उपर्युक्त के आलोक में परीक्षा केन्द्र पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सदर अनुमण्डल दण्डाधिकारी, दरभंगा विकास कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस-पास 100 मीटर की परिधि में परीक्षा तिथि को उक्त परीक्षा केंद्र पर  निषेधाज्ञा लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस आदेश के तहत संबंधित परीक्षा केन्द्र के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार,विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

वहीं 07:00 बजे पूर्वाह्न से 0206:00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध किया गया है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर परीक्षार्थी एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्ति मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रोनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेज़र, ब्लेड, सेल्युलर फोन एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल के कर्मचारियों जो परीक्षा संचालन कार्य में नियुक्त हो,सरकारी अथवा प्रसाशन द्वारा निर्गत पासधारी, शवयात्रा,धार्मिक जुलूस,शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *