Featuredदरभंगा

वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इनदिनों दरभंगा पुलिस एवं सीआईएसएफ बलों के द्वारा मेगा रेड एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 24 घण्टे का अभियान लगातार पुलिस चला रही है।

इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान बहादुरपुर थानाक्षेत्र के ओझौल निवासी राज करण एवं लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज निवासी अमलेश कुमार के रूप में हुई है।

रविवार को लहेरियासराय थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतगर्त पंडासराय रेलवे गुमटी के निकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार इन दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो इन्होंने भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस बल द्वारा इन्हें पकड़ लिया गया। इनके पास से एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही इनकी बाइक को भी जब्त किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि इनके पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *