Featured

मारवाड़ी महाविद्यालय में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन:150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन अफजल खान।

वंदे मातरम गीत गाते हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं।
मारवाड़ी महाविद्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गायन के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एनएसएस पदाधिकारी डॉ. सुनीता कुमारी के संयोजन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गीत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में रचा गया था और यह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है।

इस सामूहिक गायन कार्यक्रम में शिक्षक संघ के सचिव डॉ. अरविंद झा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रिया नंदन, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. गुरुदेव शिल्पी, डॉ. शैल्जा, डॉ. हेना गौहर, डॉ. पूजा यादव, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. उजमा नाज़ और श्रीमती अनीता सिन्हा सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, श्वेता, अस्मिता, स्मृति, नीलेश, दिव्यांश और विवेकानंद जैसे छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *