Featured

बेगूसराय में पानी भरे गड्‌ढे में मिली युवक की लाश:पैर फिसलने से हादसे की जताई जा रही आशंका, 4 घंटे के बाद शव बाहर निकाला।

बेगूसराय में सोमवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक रामविलास महतो का बेटा घनश्याम कुमार उर्फ बौना (19) है। सूचना मिलते ही पहुंची फुलवरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन करते हुए लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजन पैर फिसलने से डूबने की बात कह रहे हैं। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित शोकहारा-2 के पंचदेव मंदिर के पास की है।

लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

परिजन का कहना है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे मौत हुई है, जबकि घटनास्थल के आसपास शौच करने लायक कोई जगह नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक गड्ढा में करीब 7:00 बजे डूबा और 11:00 बजे तेघरा के रहने वाले एक युवक ने काफी कोशिश कर लाश को निकाली।

फुलवरिया थाना प्रभारी ने बताया कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *