श्रावणी मेला का SSB कमांडेंट ने फीता काटकर किया उद्घाटन:मधुबनी से हजारों श्रद्धालु जल लेकर जाते हैं शिवालय।
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के कमला नदी तट पर स्थित पर्णकुटी मंदिर परिसर में शनिवार रात श्रावणी मेला का शुभारंभ हुआ। बोल बम सेवा समिति के आयोजित इस मेले का उद्घाटन पारंपरिक और धार्मिक माहौल में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि शेखर हजरा ने की। अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन और 48वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
SSB कमांडेंट ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
महंत बालक दास बाबा ने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा। बोल बम सेवा समिति के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की हैं।
श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था।
पानी की व्यवस्था की मांग
सावन माह में हजारों कांवरिया यहां से कमला नदी का जल भरकर विभिन्न शिवालयों की ओर जाते हैं। यह स्थल वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
